Wednesday, February 25, 2015

बिहार इप्टा राज्य सम्मलेन 3 अप्रैल से

15वां बिहार इप्टा राज्य सम्मलेन आगामी 03, 04 एवं 05 अप्रैल 2015 को राहुल सांकृत्यायन महानगर (छपरा) में आयोजित किया जा रहा है. डॉ. होमी जहाँगीर भाभा सांस्कृतिक परिसर (रामजयपाल कॉलेज) में निर्मित कुमारी सत्यवती-डॉ. राशिद जहाँ सांस्कृतिक मंच पर रोजाना शाम मे राष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोह के तहत लोकोत्सव, गीत-संगीत, नृत्य, नाटक आदि की प्रस्तुति की जायेगी. राष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोह बिहार इप्टा के दिवंगत साथी कृष्ण नंदन वार्ष्णेय को समर्पित किया गया हैं.

चंद्रशेखर भारद्वाज रंगभूमि मे 04 एवं 05 अप्रैल 2015 को रंगभूमि नाट्य समारोह के तहत नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति की जायेगी. राजीव रंजन कलादीर्घा मे कविता पोस्टर प्रदर्शनी लगायी जा रही है.ललित किशोर सिन्हा विचार कक्ष में 04 अप्रैल 2015 को राष्ट्रीय संगोष्ठी के तहत 'जनता का रंगमंच और चुनौतियां' एवं 'जनता का संगीत और चुनौतियां' विषय पर विमर्श किया जायेगा.

विशेष जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है :+91 93087 45797 (तनवीर), +91 74881 67976 (सीताराम), +91 94733 80033 (फ़ीरोज़)।

1 comment:

  1. इप्‍टा का ब्‍लाग देखकर दिल खुश हो गया। इस ब्‍लाग को सक्रिय रखें। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है।

    ReplyDelete